यूरोप और रूस में बढ़ता तनाव
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59908-यूरोप_और_रूस_में_बढ़ता_तनाव
यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार और शुक्रवार को ब्रसल्ज़ में आयोजित हुई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २५, २०१८ १२:३३ Asia/Kolkata
  • यूरोप और रूस में बढ़ता तनाव

यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार और शुक्रवार को ब्रसल्ज़ में आयोजित हुई।

यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों की दो दिवसीय पहली बैठक वर्ष 2018 में आयोजित हुई थी। इस बैठक में यूरोप के 28 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने ब्रिटेन में रूस के पूर्व जासूस को ज़हर दिए जाने के बाद यूरोप में रूस के तथाकथित हस्तक्षेप से किस प्रकार मुक़ाबला किया जाए, यूरोपी संघ से निकलने के लिए ब्रिटेन के अंतरिम दौरे की समयावधि को बढ़ाकर 21 महीने करने पर सदस्य देशों की सहमति तथा ट्रम्प की ट्रेंड पालिसियों से मुक़ाबले के लिए रास्ता निकालने जैसे मुख्य विषयों पर चर्चा की गयी।

इस बैठक में यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों ने ब्रिटेन और उससे संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान दिया। यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यों ने ब्रसल्ज़ बैठक में पहले ही दिन रूस के विरुद्ध ब्रिटेन के समर्थन की घोषणा की। इसी बीच यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी करके लंदन का साथ देने का एलान किया और कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि पूर्व रूसी जासूस और उसकी बेटी को ज़हर देने की घटना में रूस का हाथ हो।

इस बैठक में ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने कहा कि वर्तमान समय में रूस, न केवल यह कि यूरोप और मध्यपूर्व बल्कि पूरी दुनिया में एक ख़तरे में परिवर्तित हो गया है।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फेडरिका मोग्रेनी ने भी इस बैठक में यूरोपीय संघ द्वारा ब्रिटेन के भरपूर समर्थन की घोषणा की और कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देश विदेशी ख़तरों के मुक़ाबले में ब्रिटेन की भरपूर रक्षा करेंगे।

बहरहाल यूरोप और रूस के बीच बढ़ते तनाव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह तनाव जल्दी ख़त्म होने वाला नहीं है। (AK)