यमन में मानव त्रासदी की ओर से महासचिव गुटेरस की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i60400-यमन_में_मानव_त्रासदी_की_ओर_से_महासचिव_गुटेरस_की_चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव अंटोनियो गुटेरस ने सचेत किया है कि यमन में संसार की सबसे बड़ी मानव त्रासदी सामने आ रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०१८ १२:४३ Asia/Kolkata
  • यमन में मानव त्रासदी की ओर से महासचिव गुटेरस की चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव अंटोनियो गुटेरस ने सचेत किया है कि यमन में संसार की सबसे बड़ी मानव त्रासदी सामने आ रही है।

उन्होंने मंगलवार को स्वीज़रलैंड के जेनेवा शहर में यमन के दाता देशों की काॅन्फ़्रेंस में कहा कि यमन में लगभग सवा दो करोड़ लोगों को त्वरित सहायता की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि यमन में बेघर होने वालों में तीन चौथाई बच्चे हैं। राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा कि यमन के लोगों की आरंभिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दो अरब साठ करोड़ डाॅलर की मदद की ज़रूरत है। गुटेरस ने इसी तरह मांग की सनआ एयरपोर्ट समेत यमन के सभी हवाई अड्डों और बंदरगाहों को खोला जाना चाहिए ताकि इस देश के लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

 

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमरीका व ज़ायोनी शासन के समर्थन से मार्च 2015 में यमन पर हवाई हमले शुरू किए थे और इस देश का जल, थल और वायु मार्ग से घेराव कर लिया था। यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अब तक 14 हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि दसियों हज़ार अन्य घायल हुए हैं। इन हमलों के कारण दसियों लाख लोग बेघर हो चुके हैं और अत्यंत दयनीय जीवन बिता रहे हैं। (HN)