परमाणु समझौते की समाप्ति से विश्व शांति पर नकारात्मक प्रभावः रूस
रूस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच होने वाले समझौते की समाप्ति से विश्व के सुरक्षा ढांचे को गंभीर क्षति पहुंचेगी।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ाराव ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते को समाप्त कर देने से न केवल यह कि विश्व शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे बल्कि परमाणु शस्त्रों के निशस्त्रीकरण के लिए भी गंभीर ख़तरे पैदा हो जाएंगे।
मारिया ज़ाख़ाराव ने कहा कि रूस अपने इस स्टैंड का पहले ही एलान कर चुका है कि परमाणु समझौते की पुनः समीक्षा या फिर इस बारे में कोई नई वार्ता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम परमाणु समझौते का भरपूर समर्थन करते हैं। रूसी प्रवक्ता का कहना था कि परमाणु समझौता या जेसीपीओए, लंबे कूटनैतिक प्रयासों का परिणाम है।
दूसरी ओर ईरान की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि ट्रम्प की ओर से परमाणु समझौते से हट जाने पर ईरान की प्रतिक्रिया बहुत तेज़ होगी।