फ्रांस के 140 शहरों में विरोध प्रदर्शन
फ्रांस के 140 शहरों में मंगलवार को लाखों की संख्या में लोगों ने सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन किए।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, फ्रांस में एमैनुएल मैक्रां के राष्ट्रपति बनने के बाद से मंगलवार को पूरे फ्रांस में हुआ विरोध प्रदर्शन अब-तक का सबसे बड़ा सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन था।
फ्रांस के 140 शहरों में हुए विरोध प्रदर्शनों में लाखों की संख्या में फ्रांसीसी जनता ने भाग लिया, प्रदर्शन करने वालों में सरकारी और ग़ैर सरकारी कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। राजधानी पेरिस में सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन हुआ, इस प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां के पुतले को भी जलाया।
पूरे फ्रांस में यह प्रदर्शन ऐसी स्थिति में हो रहे हैं कि इससे पहले फ्रांस में रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल के परिणामस्वरूप करोड़ों यूरो का इस देश को नुक़सान हो चुका है। सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रां के सुधार कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल उद्योगपतियों, बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिकों और देश के अमीरों के लिए काम कर रही है जबकि देश का ग़रीब दिन प्रतिदिन और ग़रीब होता जा रहा है। (RZ)