इराक़ युद्ध एक बड़ी ग़लती थी, अमेरिकी सीनेटर ने स्वीकारा
अमेरिका के एक वरिष्ठ सीनेटर ने इस बात को स्वीकार किया है कि वॉशिंग्टन ने बग़दाद पर हमला करके एक बड़ी ग़लती की थी।
पोलिटिको वेबसाइट के अनुसार, अमेरिकी कांग्रेस में कट्टरपंथी सीनेटर माने जाने वाले रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर जॉन मैककेन की हाल ही में प्रकाशित होने वाली एक डायरी के कुछ भागों से यह बात सामने आई है कि उन्होंने इराक़ युद्ध को अमेरिका के इतिहास की एक बड़ी ग़लती बताया है। जॉन मैककेन ने अपनी डायरी में इस बात को भी स्वीकार किया कि वह भी काफ़ी हद तक इराक़ युद्ध के लिए ज़िम्मेदार भी हैं।
इराक़ युद्ध का सबसे ज़्यादा समर्थन करने वाले जॉन मैककेन ने आगे लिखा है कि इराक़ युद्ध को केवल एक बड़ी ग़लती कह देने से उनके गुनाह माफ़ नहीं होंगे बल्कि इस बड़ी ग़लती के लिए वह सज़ा काटने के लिए भी तैयार हैं।
जॉन मैककेन ने यह भी स्वीकार किया कि अमेरिका अपनी सैन्य श्रेष्ठता के कारण, इराक़ युद्ध में सफल रहा था, मैककेन ने कहा कि मैंने इराक़ युद्ध में मिलने वाली सफलता के लिए अपना सबकुछ दाव पर लगा दिया था यहां तक की राष्ट्रपति पद भी।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने वर्ष 2003 में इराक़ पर हमला करके उस समय के तानाशाह सद्दाम के शासन को समाप्त कर दिया था। (RZ)