बेल्जियम में आतंकी हमला, दाइश ने स्वीकार की ज़िम्मेदारी
May ३१, २०१८ ०२:२४ Asia/Kolkata
आतंकवादी संगठन दाइश ने, बेल्जियम के लीज नगर में होने वाले आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
इर्ना के अनुसार बेल्जियम के लीज नगर में एक हमलावर ने तीन लोगों ने हत्या कर दी। मारे जाने वालों में से दो, पुलिसकर्मी थे।
फायरिंग की इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए।
बेल्जियम के अधिकारियों ने बताया है कि एेसे सुबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि यह आतंकी हमला था।
यह फायरिंग बंधक बनाए जाने की घटना के दौरान हुई और हमलावर ने पुलिसकर्मियों को निहत्था करने के बाद , उन्हीं के हथियार से उन्हें मार डाला।
दाइश ने इस हमले की ज़िम्मदेारी स्वीकार तो की है किंतु इसका कोई सुबूत नहीं है कि हमलावर का संबंध, दाइश से था। (Q.A.)
टैग्स