परमाणु समझौते की रक्षा की जानी चाहिएः ब्रिटेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i64436-परमाणु_समझौते_की_रक्षा_की_जानी_चाहिएः_ब्रिटेन
ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री से मुलाक़ात में कहा है कि लंदन परमणु समझौते की रक्षा के प्रति कटिबद्ध है और यह समझौता, क्षेत्र की रक्षा की भविष्य की ओर से निश्चिंत होने के लिए सर्वोत्तम विकल्प है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१८ ०७:२९ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते की रक्षा की जानी चाहिएः ब्रिटेन

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री से मुलाक़ात में कहा है कि लंदन परमणु समझौते की रक्षा के प्रति कटिबद्ध है और यह समझौता, क्षेत्र की रक्षा की भविष्य की ओर से निश्चिंत होने के लिए सर्वोत्तम विकल्प है।

बोरिस जाॅन्सन ने बुधवार को लंदन में बेनयामिन नेतनयाहू से मुलाक़ात में कहा कि फ़्रान्स और जर्मनी के साथ ब्रिटेन भी परमाणु समझौते (जेसीपीओए) में बाक़ी रहेगा। उन्होंने बल देकर कहा कि लंदन इसबात को सुनिश्चित बनाएगा कि ईरान परमाणु समझौते के अंतर्गत अपने वादों का पालन कर रहा है। उन्होंने इसी तरह ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना के हालिया अपराधों पर चिंता प्रकट की और कहा कि ग़ज़्ज़ा में हज़ारों फ़िलिस्तीनियों के हताहत और घायल होने के बारे में जांच ज़रूरी है।

 

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जाॅन्सन ने कहा कि पश्चिमी तट में ज़ायोनी शासन की ओर से यहूदी काॅलोनियों का निर्माण जारी रहना, अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में संकट जारी रहने का एक और कारण है। ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू, ईरान के परमाणु समझौते के ख़िलाफ़ अपने अभियान के अंतिम पड़ाव में बुधवार को लंदन पहुंचे और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे से मुलाक़ात और बात-चीत की। इससे पहले वे जर्मनी और फ़्रान्स की यात्रा कर चुके हैं। (HN)