अमरीका के विरुद्ध संयुक्त मोर्चे का गठन आवश्यकः फ़्रांस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i64536-अमरीका_के_विरुद्ध_संयुक्त_मोर्चे_का_गठन_आवश्यकः_फ़्रांस
फ़्रांस के राष्ट्रपति का कहना है कि अमरीका के मुक़ाबले में एक संयुक्त मोर्चा बनाया जाना चाहिए। यह बात उन्होंने गुट-7 के शिखर सम्मेलन के अवसर पर कही।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१८ ०६:२१ Asia/Kolkata
  • अमरीका के विरुद्ध संयुक्त मोर्चे का गठन आवश्यकः फ़्रांस

फ़्रांस के राष्ट्रपति का कहना है कि अमरीका के मुक़ाबले में एक संयुक्त मोर्चा बनाया जाना चाहिए। यह बात उन्होंने गुट-7 के शिखर सम्मेलन के अवसर पर कही।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार फ़्रांसीसी राष्ट्रपति मैकरून ने शुक्रवार को कनाडा में गुट-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कहा कि अमरीकी नीतियों के दृष्टिगत यूरोपीय देशों की ओर से एक संयुक्त मोर्चा गठिन करने की ज़रूरत है।  उन्होंने अपनी यह बात गुट-7 शिखर सम्मेलन के औपचारिक उद्घाटन से पहले कही।

इससे पहले गुूरूवार को कनाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा था कि पेरिस और ओटावा, अपने सैन्य संबन्धों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संयुक्त रक्षा परिषद बना रहे हैं।  कनाडा के इस अधिकारी ने अपने नाम का उल्लेख किये बिना कहा कि फ़्रांस तथा कनाडा की संयुक्त रक्षा परिषद 2018 के अंत तक गठित हो जाएगी।

ज्ञात रहे कि कनाडा में गुट-7 की दो दिवसीय शिखर बैठक शुक्रवार से आरंभ हो चुकी है।