ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाई
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65460-ट्रम्प_ने_उत्तर_कोरिया_के_विरुद्ध_प्रतिबंधों_की_अवधि_बढ़ाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन से भेंट के बावजूद प्यूंगयांग के विरुद्ध प्रतिबंधों को जारी रखना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०१८ १६:२२ Asia/Kolkata

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन से भेंट के बावजूद प्यूंगयांग के विरुद्ध प्रतिबंधों को जारी रखना चाहते हैं।

ट्रम्प ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया को अमेरिका के लिए असाधारण ख़तरा बताया और अगले एक वर्ष के लिए प्यूंगयांग के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधों की अवधि बढ़ा दी।

उत्तर कोरिया के संबंध में ट्रम्प का हालिया कदम अमेरिका के धूर्ततापूर्ण रवइये का सूचक है। सिंगापुर में उत्तर कोरिया के नेता से भेंट के बाद ट्रम्प ने दावा किया था कि उनकी भेंट से अमेरिका के विरुद्ध उत्तर कोरिया का परमाणु खतरा समाप्त हो गया है।

प्रश्न यह उठता है कि उत्तर कोरिया के संबंध में अगर ट्रम्प का दावा वास्तव में सही था तो उत्तर कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाये जाने का अस्ली कारण क्या है? और क्यों ट्रंप ने उत्तर कोरिया को अमेरिका के लिए असाधारण ख़तरा बताया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने 12 जून को सिंगापुर में होने वाली भेंट में एक संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किया था जिसके अनुसार उत्तर कोरिया को पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण किया जायेगा और उसके बदले में अमेरिका उत्तर कोरिया को सुरक्षा गैरेन्टी देगा।

बहरहाल ट्रम्प ने व्यवहारिक रूप से दर्शा दिया है कि उत्तर कोरिया के नेता पर उनका विश्वास नहीं है और वह विशिष्टता देने से अधिक उत्तर कोरिया से विशिष्टता लेने की चेष्टा में हैं। MM