अफगानिस्तान में अमरीका ने फिर नये हथियारों का परीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65634-अफगानिस्तान_में_अमरीका_ने_फिर_नये_हथियारों_का_परीक्षण_किया
अमरीका ने एक बार फिर अफगानिस्तान में अपने नये हथियार का परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१८ १४:२४ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सैनिक आज तक अफगानिस्तान में शांति स्थापित नहीं कर पाए।
    अमरीकी सैनिक आज तक अफगानिस्तान में शांति स्थापित नहीं कर पाए।

अमरीका ने एक बार फिर अफगानिस्तान में अपने नये हथियार का परीक्षण किया है।

काबुल से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र " वीसा" ने लिखा है कि अमरीकी सैनिकों ने अफगानिस्तान में अपने एक नये हथियार का परीक्षण किया है जिससे निकली गोली, किसी को मारती नहीं बल्कि शरीर में घुसने के बाद, शिकार होने वाले व्यक्ति को बेहोश कर देती है। 

समाचार पत्र के अनुसार इस हथियार से फायर की गयी गोली में एक विशेष प्रकार की गैस होती है जो कैंसर का कारण बन सकती है। 

वीसा समाचार पत्र ने  अमरीका व अफगानिस्तान के मध्य सुरक्षा समझौते का हवाला देते हुए लिखा है कि बड़े अफसोस की बात यह है कि अमरीका के साथ किये गये इस समझौते ने अफगान जनता के लिए मौत के नये दरवाज़े खोल दिये हैं और इस देश को विदेशियों के नये नये हथियारों की प्रयोगशाला बना दिया है। 

समाचार पत्र ने लिखा है कि पिछले साल, नंगरहार प्रान्त के अचीन क्षेत्र में अमरीका के " महाबम" के परीक्षण के बाद अमरीकी उप राष्ट्रपति माइन पेन्स ने कहा था कि अमरीका ने इस बम का परीक्षण करके , अपना संदेश उत्तरी कोरिया को पहुंचा दिया है। 

याद रहे अप्रैल सन 2017 में  अमरीका ने अफगानिस्तान में जिस बम का परीक्षण किया था उसमें 11 टन टीएनटी का प्रयोग किया गया था। (Q.A.)