अमरीका को दूहने का दौर ख़त्म हो गयाः ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने यूरोप पर अमरीका को प्रयोग करने और उसकी संपत्ति लूटने का आरोप लगाया है।
उत्तरी राज्य डिकोटा में बयान देते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि 2017 के दौरान यूरोप के साथ व्यापार में अमरीका को नुक़सान का सामना करना पड़ा है। अमरीकी राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्वतंत्र व्यापार नहीं बल्कि मूर्खतापूर्ण व्यापार है।
डोनल्ड ट्रम्प ने पूर्व अमरीकी राष्ट्रपतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोग अमरीकी जनता के हितों और देश की अर्थव्यवस्था को बचाने में विफल रहे, यही कारण है कि ट्रेड वॉर में मुख्य विफलता और नुक़सान अमरीका को उठाना पड़ा है।
उन्होंने कनाडा पर भी आरोप लगाया कि वह भी यूरोप की भांति अमरीका से वैध लाभ उठाता रहा है किन्तु वह स्पष्ट कर देना चाहते है कि मुफ़्त सवारी और अवैध लाभ उठाने का दौर ख़त्म हो गया है।
टीकाकारों का मानना है कि ट्रम्प यूरोप के बजाए कुछ अरब देशों की ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने इससे पहले कुछ देशों का नाम लेकर कहा था कि यह दुधारू गाए हैं। (AK)