अफ़ग़ानिस्तान, नंगरहार में दाइश की मुख्य छावनी तबाह
अफ़ग़ान सैनिकों ने नंगरहार प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकाने पर कार्यवाही करते हुए इस प्रांत में दाइश के मुख्य ठिकाने को तबाह कर दिया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान सैनिकों ने नंगरहार प्रांत के शहर गोरगोरी क्षेत्र में दाइश के आतंकियों के विरुद्ध एक कार्यवाही की जिसमें दाइश का मुख्य ठिकाना तबाह हो गया। सेना की कार्यवाही में 168 आतंकी मारे भी गये हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि मारे गये दाइश के आतंकियों में छह विदेशी भी शामिल हैं।
अफ़ग़ान सेना ने इस कार्यवाही के दौरान दाइश की पांच सुरंगों को तबाह कर दिया जिसमें दाइश के आतंकियों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।
गूरगूरी आतंकवादी गुट दाइश के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और दाइश इस क्षेत्र को अपनी सहायता के लिए प्रयोग करता हैै। (AK)