टोरंटो में गोलीबारी में कई हताहत और घायल
Jul २३, २०१८ ११:१९ Asia/Kolkata
कनाडा के टोरंटो नगर में गोलीबारी के दौरान कम से कम 2 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार टोरंटो में रविवार की रात एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 2 लोग मारे गए हालांकि आरंभिक रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 9 बताई गई थी। बाद में पुलिस ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्ट की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार टोरंटो के ग्रीनकाउन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अचानक भीड़ पर गोलीबारी शुूर कर दी। बताया जा रहा है कि आक्रमणकारी मारा गया जो काले कपड़े पहने हुए था। आक्रमणकारी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। हालिया कुछ समय से टोरंटो में सशस्त्र झड़पों में वृद्धि दर्ज की गई है।
टैग्स