अमरीका में गोलीबारी की घटनाओं में 33 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66708-अमरीका_में_गोलीबारी_की_घटनाओं_में_33_लोगों_की_मौत
अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में हुई गोलीबारी में पिछले 24 घण्टों के दौरान 33 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २९, २०१८ १९:०६ Asia/Kolkata
  • अमरीका में गोलीबारी की घटनाओं में 33 लोगों की मौत

अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में हुई गोलीबारी में पिछले 24 घण्टों के दौरान 33 लोग मारे गए हैं।

अमरीका में सशस्त्र हिंसक घटनाओं की जानकारी जुटाने वाले केन्द्र के अनुसार देश में पिछले 24 घण्टों के दौरान गोलीबारी की 75 वारदातें हुईं।  गोलीबारी की इन 75 घटनाओं में 33 लोग मारे गए जबकि 53 लोग घायल हुए।

दूसरी ओर अमेरिका के न्यू ऑर्लिंस में अंधाधुंध फायरिंग की खबर है। रविवार को एक अज्ञात बंदूकधारी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी जिसके कारण कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई।  इस गोलीबारी में 7 से ज्यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

अमरीका में सशस्त्र हिंसक घटनाओं की जानकारी एकत्रित करने वाले केन्द्र के अनुसार देश में पिछले 48 घण्टों के दौरान गोलीबारी की 191 घटनाएं घटीं जिनमें 71 लोग मारे गए और 122 घायल हो गए।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमरीका में प्रतिवर्ष गोलीबारी की घटनाओं में हज़ारों लोग मारे जाते हैं।