अमेरिका की बड़ी नाकामी, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण हुआ विफल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66801-अमेरिका_की_बड़ी_नाकामी_अंतरमहाद्वीपीय_बैलिस्टिक_मिसाइल_परीक्षण_हुआ_विफल
अमेरिका की मिसाइल युनिट को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब  उसके द्वारा किए जा रहे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसीइल का परिक्षण पूरी तर विफल हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०१, २०१८ १३:५९ Asia/Kolkata
  • अमेरिका की बड़ी नाकामी, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण हुआ विफल

अमेरिका की मिसाइल युनिट को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब  उसके द्वारा किए जा रहे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसीइल का परिक्षण पूरी तर विफल हो गया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने “मिंटमैन थ्री” नामक एक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण किया था, जो तकनीकी ख़राबी के कारण विफल हो गया। अमेरिकी सेना द्वारा जारी बयान में मिसाइल परीक्षण में हुई असफलता को स्वीकार किया गया है। बयान में कहा गया है कि कैलिफ़ोर्निया के वेंडरबर्ग शहर में मौजूद अमेरिकी वायुसेना के बेस से फ़ायर किया जाने वाला यह मिसाइल, प्रशांत महासागर में गिरकर तबाह हो गया। मिंटमैन थ्री इंटरसेप्टर बैलिस्टिक मिसाइल, तीन भागों पर अधारित है। अमेरिकी सेना की मिसाइल युनिट इस प्रकार के अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल के आधुनिकीकरण पर काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष से कम अवधि के भीतर यह अमेरिका का तीसरा असफल मिसाइल परीक्षण है। इसी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का जून में भी परीक्षण असफल रहा था। यह मिसाइल अमेरिका और जापान ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है। एमडीए के मुताबिक़, इस सिस्टम पर अमेरिका अब तक 2.2 अरब डॉलर ख़र्च कर चुका है और जापान ने क़रीब एक अरब डॉलर ख़र्च किए हैं। (RZ)