ट्रम्प की नई धमकी से अमेरिकी राजनीति में आया भूचाल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66940-ट्रम्प_की_नई_धमकी_से_अमेरिकी_राजनीति_में_आया_भूचाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को धमकी दी है कि अगर किसी ने उनकी नीति का विरोध किया तो वह उसे घर भेज देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१८ १६:०३ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प की नई धमकी से अमेरिकी राजनीति में आया भूचाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को धमकी दी है कि अगर किसी ने उनकी नीति का विरोध किया तो वह उसे घर भेज देंगे।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका के ओहायो राज्य में एक समारोह को संबोधित करते हुए डोनल्ड ट्रम्प ने अपनी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं की कड़े शब्दों में आलोचना कर डाली। उन्होंने कहा कि मैं यह बिल्कुल सहन नहीं करूंगा कि मेरी पार्टी का कोई नेता, मेरी ही नीतियों के ख़िलाफ़ टिप्पणी करे या उसका विरोध करे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा करने वालों के साथ वह कड़ाई से निपटेंगे और अगर मेरी बात नहीं मानी गई तो मैं उन्हें घर भेजने से भी संकोच नहीं करूंगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि, पार्टी के कुछ नेता मेरे ख़िलाफ़ बड़ी घटिया ज़बान का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं और अपनी पार्टी की ओर से चुनकर आया हूं इस बात का ख़्याल अगर पार्टी के नेता नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा। ट्रम्प ने अपने भाषण में यह भी धमकी दी कि उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं के बयानों की रेकॉर्डिंग मंगवाई है और जल्दी ही उसको सुनकर अपशब्द कहने वाले नेताओं को घर का रास्ता दिखाएंगे। दूसरी ओर डोनल्ड ट्रम्प के इस बयान के बाद अमेरिका राजनीति में भूचाल सा आ गया है। टीकाकारों का कहना है कि डोनल्ड ट्रम्प का रवैया बिल्कुल तानाशाह जैसा है।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प की विदेशी और आंतरिक नीतियों को लेकर उनकी ही पार्टी के नेताओं के बीच गंभीर मतभेद पैदा हो गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के अधिकतर नेताओं का कहना है कि डोनल्ड ट्रम्प की नीतियों के कारण देश में होने वाले मध्यावधि चुनावों में उनकी पार्टी को गंभीर नुक़सान उठाना पड़ सकता है। (RZ)