ट्रम्प की नई बीमारी का पता चला!!!
अमेरिकी सेनेटर और पिछले राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रम्प के प्रतिस्पर्धी रहे बर्नी सैंडर्स ने कहा है कि ट्रम्प को झूठ बोलने की बीमारी हो गई है और वह झूठ बोलकर वोटरों को धोखा दे रहे हैं।
अमेरिका की न्यूज़ वेबसाइट हेल ने रिपोर्ट दी है कि, अमेरिका के सीनियर सेनेटर बर्नी सैंडर्स ने कहा है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को झूठ बोलने की बीमारी हो गई है। उन्होंने कहा है कि देश के श्रमिकों और ग़रीब वर्ग के वोटरों को वह झूठ बोलकर धोखा दे रहे हैं। बर्नी सैंडर्स ने रविवार देर रात अमेरिका के मिशिगन राज्य में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डोनल्ड ट्रम्प एक उद्योगपति हैं इसलिए वह केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के बारे में ही सोचते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने ओबामा केयर नामक चिकित्सा सेवा और करों में दी गई छूट को समाप्त करके देश के श्रमिकों और ग़रीबों के साथ अन्याय किया है।
वरिष्ठ अमेरिकी सेनेटर बर्नी सैंडर्स का कहना था कि जब डोनल्ड ट्रम्प मिशिगन आए थे तो उन्होंने इस राज्य की जनता और इसी तरह दूसरे राज्यो के लोगों से यह वादा किया था कि वह सबको मेडिकल सेवाएं मुफ़्त में प्रदान करेंगे, लेकिन ट्रम्प ने केवल लोगों से झूठ बोला है। इस बीच वॉशिंग्टन पोस्ट ने अपने गुरुवार के संस्करण में लिखा था कि ट्रम्प ने पिछले 558 दिनों में 4229 बार झूठ बोला है या झूठा दावा किया है। (RZ)