मास्को ने ईरान विरोधी अमरीकी प्रतिबंधों की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67007-मास्को_ने_ईरान_विरोधी_अमरीकी_प्रतिबंधों_की_निंदा_की
रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके अमरीका के ईरान विरोधी एकपक्षीय प्रतिबंधों की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१८ १५:५१ Asia/Kolkata
  • मास्को ने ईरान विरोधी अमरीकी प्रतिबंधों की निंदा की

रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके अमरीका के ईरान विरोधी एकपक्षीय प्रतिबंधों की निंदा की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि अमरीका ने परमाणु समझौते से निकलकर और परमाणु समझौते की पुष्टि में सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 का हनन करके अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों का उल्लंघन किया है। 

इस बयान में आया है कि मास्को, सुरक्षा परिषद के फ़ैसले की परिधि से बाहर हर प्रकार के एकपक्षीय प्रतिबंधों की निंदा करता है।

रूस के विदेशमंत्रालय के बयान में आया है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने अपनी विभिन्न रिपोर्टों में पुष्टि की है कि ईरान अपने वचनों पर प्रतिबद्ध रहा है। 

इस बयान में आया है कि समग्र परमाणु समझौता बहुत मज़बूत समझौता है और इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते में शामिल पक्ष मौजूद समस्याओं को दूर करने के लिए तैयार हैं और इस समझौते की प्रतिबद्धता पर बल देते हैं। 

रूस के विदेशमंत्रालय के बयान में आया है कि मास्को, परमाणु समझौते को लागू करने और इसकी रक्षा के लिए हर प्रकार की कार्यवाही करने को तैयार है। 

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 अगस्त को अपने एक आदेश द्वारा ईरान के विरुद्ध कुछ ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। (AK)