ट्रम्प के विरुद्ध अमरीकी मीडिया ने किया एलाने जंग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67275-ट्रम्प_के_विरुद्ध_अमरीकी_मीडिया_ने_किया_एलाने_जंग
अमरीका के विवादित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने जब से देश की सत्ता की बागडोर संभाली है तब से विवादों और आलोचनाओं का उनका चोली दामन का साथ रहा है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug १६, २०१८ १२:२१ Asia/Kolkata

अमरीका के विवादित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने जब से देश की सत्ता की बागडोर संभाली है तब से विवादों और आलोचनाओं का उनका चोली दामन का साथ रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हो रहे चुनावी प्रचार से लेकर भाषण तक के दौरान उन्होंने कभी भी मीडिया की आलोचना करनी नहीं छोड़ी और जैसे ही उन्हें मौक़ा मिलता वह मीडिया को नहीं छोड़ते। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प न्यूयार्क टाइम्ज़ और सीएनएन की आलोचना करते रहते हैं और उन्होंने इन दोनों पर अफ़वाहें फैलाने और अपने विरुद्ध झूठी रिपोर्ट तैयार करने का आरोप भी लगाया।

ट्रम्प का मानना है कि मीडिया झूठा और मीडियाकर्मी धरती पर सबसे बड़ा झूठा और धोखेबाज़ हो और यही है कि उन्हें जब भी मौक़ा मिलता मीडिया और मीडियाकर्मियों पर कटाक्ष करने से नहीं चूकते थे। उनका कहना था कि मीडिया की बहुत सी ख़बरें झूठी और ग़लत होती हैं। ट्रम्प का पारा उस समय हाई हो गया जब अमरीकी मीडिया ने उनके निजी जीवन और उनके नैतिक बुराईयों को उजागर करना शुरु कर दिया। हालिया दिनों में ट्रम्प और अमरीक मीडिया में तनाव अपने शिखर पर पहुंच गया है और अमरीकी मीडिया ने डोनल्ड ट्रम्प का खुलकर विरोध आरंभ शुरु कर दिया है। 

अमरीका के 100 समाचारपत्रों ने इस देश के राष्ट्रपति ट्रम्प का विरोध आरंभ किया है। 100 अमरीकी अख़बार एकजुट होकर ट्रम्प की आलोचना में संपादकीय छापेंगे हैं।  समाचारपत्रों के इस गुट का कहना है कि हमने यह फ़ैसला इस लिए लिया है ताकि ट्रम्प को प्रेस विरोधी रवैये को बदलने के लिए संदेश दिया जा सके।

ट्रम्प के विरुद्ध यह अभियान अमरीकी समाचारपत्र "बाॅस्टन ग्लोब" ने आरंभ किया है।  बाॅस्टन ग्लोब ने अपने एडिटोरियल स्टाॅफ़ के माध्यम से अमरीका के मीडिया घरानों को संदेश दिया है कि हम सब मिलकर राष्ट्रपति ट्रम्प को यह संदेश देंगे कि उनका मीडिया विरोधी व्यवहार उचित नहीं है। (AK)