अमरीका का रक्षा बजट, वाॅशिंग्टन के वर्चस्ववाद का प्रतीकः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67276-अमरीका_का_रक्षा_बजट_वाॅशिंग्टन_के_वर्चस्ववाद_का_प्रतीकः_रूस
रूस ने कहा है कि अमरीका का नया रक्षा बजट इस देश की वर्चस्ववादी नीतियों का सूचक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०१८ १२:३७ Asia/Kolkata
  • अमरीका का रक्षा बजट, वाॅशिंग्टन के वर्चस्ववाद का प्रतीकः रूस

रूस ने कहा है कि अमरीका का नया रक्षा बजट इस देश की वर्चस्ववादी नीतियों का सूचक है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने कहा कि वर्ष 2019 के वित्त वर्ष के लिए अमरीका का बजट, जिस पर इस देश के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने हस्ताक्षर किए हैं, वास्तव में यह दर्शाता है कि वाॅशिंग्टन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी वर्चस्ववादी नीतियों को मज़बूत बना रहा है। उन्होंने सचेत किया कि अमरीका के बजट में अभूतपूर्व वृद्धि और उसे 716 अरब डाॅलर तक पहुंचाने से वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था पर विध्वंसक प्रभाव पड़ेंगे।

 

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि यह बजट रूस और चीन के ख़िलाफ़ अमरीका के षड्यंत्रों की आर्थिक आपूर्ति के लिए मंज़ूर किया गया है। ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सोमवार को देश के रक्षा बजट बिल पर हस्ताक्षर कर दिए। इस बजट की राशि अमरीका के पिछले रक्षा बजट से 17 अरब डाॅलर ज़्यादा है। (HN)