युरोपीय संघ ने भी जायोनी बस्तियों के विस्तार की आलोचना की।
युरोपीय संघ ने फिलिस्तीनियों के इलाक़ों में यहूदी बस्तियों के विस्तार के इस्राईली मंत्रिमंडल के फैसले की आलोचना की है।
युरोपीय संघ ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी करके कहा है कि यह संघ कॅालोनी निर्माण की इस्राईल की नीति का कड़ा विरोधी है और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार गैर कानूनी और शांति की राह में बाधा समझता है।
युरोपीय संघ ने इस बयान में वार्ता प्रक्रिया को पुनः आरंभ करने के लिए इस्राईली , फिलिस्तीनी और अंतरराष्ट्रीय पक्षों के मध्य सहयोग को दोनों पक्षों की कानूनी इच्छाओं की पूर्ति का एकमात्र मार्ग बताया गया है।
याद रहे इस्राईली मंत्रीमंडल ने गुरुवार को पश्चिमी तट में यहूदी बस्तियों के विस्तार का फैसला करते हुए इस इलाक़े में 1000 नये घर बनाए जाने के प्रस्ताव को पारित किया है।
इस्राईल, फिलिस्तीनियों के क्षेत्र में यहूदी बस्तियां बना कर इस देश की जनसंख्या के ढांचे को बदलने की कोशिश कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार इस्राईल को इन क्षेत्रों में बस्ती बनाने का अधिकार नहीं है। (Q.A.)