अमेरिकी प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कानूनों के विरुद्ध हैं" मानवाधिकार परिषद
राष्ट्रसंघ मानवाधिकार परिषद के विशेष रिपोर्टर ने कहा कि अमेरिका के एक पक्षीय प्रतिबंध, राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं।
अमेरिका के एक पक्षीय प्रतिबंध मुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यापार के कानूनों के खिलाफ हैं।
इस प्रकार के प्रतिबंधों के परिणाम में अंतरराष्ट्रीय संबंधों को आघात पहुंचता है और मुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रक्रिया कुछ देशों के राजनीतिक हितों की दिशा में आगे बढ़ती है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग के विशेष रिपोर्टर इदरीस जज़ाएरी ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को ग़ैर कानूनी और मानवाधिकार का हनन बताया और विश्व समुदाय का आह्वान किया है कि वह अमेरिकी सरकार के आर्थिक युद्ध का मुकाबला करे।
वर्ष 2015 में राष्ट्रसंघ मानवाधिकार परिषद के विशेष रिपोर्टर ने कहा कि अमेरिका के एक पक्षीय प्रतिबंध, राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं।
राष्ट्रसंघ के विशेष रिपोर्टर ने मानवता के विरुद्ध इन प्रतिबंधों के प्रभावों की ओर संकेत करते हुए कहा है कि मैं संयुक्त राष्ट्रसंघ से आधारिक रूप से आह्वान करता हूं कि वह बैंकों, वित्तीय संगठनों, संस्थाओं व कंपनियों को संतोष दिलाने और जल्द से जल्द पैसों के भुगतान और वस्तुओं के आयात को निश्चित बनाने विशेषकर ईरानी कृषि के उत्पादों और चिकित्सा सेवाओं को उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त करे।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र के अनुसार केवल सुरक्षा परिषद को दूसरे देशों के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने का अधिकार प्राप्त है। दूसरे शब्दों में अमेरिका के एक पक्षीय प्रतिबंध संयुक्त राष्ट्रसंघ सहित समस्त अंतरराष्ट्रीय कानूनों और सिद्धांतों के खिलाफ हैं।
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अमेरिकी प्रतिबंध और कार्यवाहियां आंतरिक राजनीतिक खेल हैं। अलबत्ता वह जायोनी लॉबी से समन्वित होते हैं। यूनान में एक आर्थिक विशेषज्ञ प्रोफेसर यानिस विरास कहते हैं कि देशों विशेषकर ईरान के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंध मुक्त विश्व व्यापार और इसी प्रकार इंसान के नैतिक मामलों के खिलाफ हैं और दूसरे देशों के विरुद्ध जल्द से जल्द समस्त प्रतिबंधों को समाप्त किया जाना चाहिये।
बहरहाल इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए समस्त संभावनाओं का प्रयोग करेगा और इस दिशा में वह किसी प्रकार के प्रयास में संकोच से काम नहीं लेगा। MM