रूस के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रतिबंध निरुत्तर नहीं रहेंगेः माॅस्को
रूस के उप विदेश मंत्री ने बल देकर कहा है कि माॅस्को निश्चित रूप से अमरीका के नए प्रतिबंधों का जवाब देगा।
सर्गेई रियाबकोव ने कहा कि सात साल से अधिक समय से रूस प्रतिबंध झेल रहा है और अब उसके हाथ से इन प्रतिबंधों का हिसाब निकल चुका है लेकिन निश्चित रूप से वह नए प्रतिबंधों का जवाब दे सकता है। उन्होंने इसी तरह बल देकर कहा कि रूस और कई अन्य देश, अपने व्यापारिक मामलों में अपनी राष्ट्रीय मुद्रा का प्रयोग करके एक एेसी व्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं जिसके माध्यम से केवल अमरीकी बैंकों और डाॅलर में व्यापार करने से उन्हें मुक्ति मिल जाए।
रूस के उप विदेश मंत्री ने कहा कि यूरोपीय देश भी इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि अपने आपको अमरीकी दबाव से मुक्त करा लें और उन्हें अमरीका के आदेशों का पालन न करना पड़े। रियाबकोफ़ ने कहा कि अमरीका के नए प्रतिबंधों पर माॅस्को के जवाब का फ़ैसला राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन करेंगे। ज्ञात रहे कि ब्रिटेन में रूस के एक पूर्व जासूस पर ज़हरीली गैस से हमले का आरोप लगा कर अमरीका ने माॅस्को पर पुनः कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। (HN)