पोम्पियों की पाकिस्तान यात्रा विफल... क्या बदल रहा है दौर?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67878-पोम्पियों_की_पाकिस्तान_यात्रा_विफल..._क्या_बदल_रहा_है_दौर
अमरीका और पाकिस्तान के बीच सब कुछ ठीक नहीं  चल रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१८ १५:०४ Asia/Kolkata
  • पोम्पियों की पाकिस्तान यात्रा विफल... क्या बदल रहा है दौर?

अमरीका और पाकिस्तान के बीच सब कुछ ठीक नहीं  चल रहा है।

 हालिया दिनों में ट्रम्प ने पाकिस्तान की आर्थिक मदद बंद करने का एलान करके नवनिर्वाचित इमरान खान की सरकार को झटका दिया था और अब उसके बाद इस देश के विदेशमंत्री माइक पोम्मियो ने पाकिस्तान की यात्रा की कि शायद हालात में सुधार लाएं और पाकिस्तान अमरीकी आदेशों का पालन करने पर तैयार हो गया किंतु उन्हें निराशा हुई।

    मीडिया में बड़े हंगामे के साथ पाकिस्तान जाने वाले अमरीकी विदेशमंत्री को पहला झटका उस समय लगा जब इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय का कोई वरिष्ठ अधिकारी तक नहीं पहुंचा।

    पाकिस्तान में अमरीकी विदेशमंत्री का यह ठंडा स्वागत मीडिया की नज़रों से छुपा न रह सका और अब उस पर चर्चा आरंभ हो गयी है।

हालांकि  अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पीओ ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेशमंत्री  शाह महमूद कुरैशी के साथ भेंट में राजनीतिक और सैनिक संबंधों पर चर्चा की गई ।

अमरीकी  विदेश मंत्री ने एक विशेष विमान से नई दिल्ली  के लिए रवाना होने पहले मीडियाकर्मियों को बताया कि आज हमने  पाकिस्तान में प्रधान मंत्री इमरान खान से मुलाकात की।  

     उधर पाकिस्तानी मीडिया ने बताया है कि इस बैठक में  अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तानी नेतृत्व से " डू मोर"  की मांग की, जिस पर पाकिस्तानी नेतृत्व ने  दो टूक उत्तर दिया और माइक पोम्पीओ को समझाया कि केवल अमेरिकी हितों  पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा।

पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी नेतृत्व ने अमेरिकी विदेश मंत्री  से स्पष्ट  रूप में कहा है कि द्विपक्षीय संबंधों को पारस्परिक हितों के आधार पर ही देखा जाना चाहिए। (Q.A.)