चीन ने अमरीकी नीतियों के प्रति किया सचेत
चीनी उप प्रधानमंत्री ने संरक्षणवादी नीतियों को संसार के आर्थिक विकास के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।
चीन के उप प्रधानमंत्री ने कुछ देशों की संरक्षणवादी नीतियों को दुनिया के विकास के लिए गंभीर खतरा बताया है।
हनोई में विश्व आर्थिक फोरम की बैठक में आसियान पर अपने भाषण में हू-चुन-हुआ ने कहा कि कुछ खास देश संरक्षणवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन देशों के एकतरफा उपायों से बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है। चीन के उप प्रधानमंत्री का इशारा अमरीका की ओर था, जिसने अपने यहां आयात किये जाने वाले चीन के उत्पादों पर भारी शुल्क लगाया है।
ज्ञात रहे कि पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान अमरीका और चीन के बीच वाद-विवाद के बाद दोनो देशों के बीच अभूतपूर्व व्यापारिक युद्ध आरंभ हो चुका है। यह व्यापारिक युद्ध अमरीका की ओर से चीन पर नए टैक्स लगाने के कारण 8 मार्च 2018 से शुरू हुआ। अमरीका, चीन के साथ अरबों डाॅलर का व्यापार करता है।