सीरिया में अमरीकी सैन्य हस्तक्षेप जारी रहेगाः पेन्टागन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68100-सीरिया_में_अमरीकी_सैन्य_हस्तक्षेप_जारी_रहेगाः_पेन्टागन
अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेन्टागन ने सीरिया में अपने देश के सैन्य हस्तक्षेप के जारी रहने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १२, २०१८ १८:३१ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीकी सैन्य हस्तक्षेप जारी रहेगाः पेन्टागन

अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेन्टागन ने सीरिया में अपने देश के सैन्य हस्तक्षेप के जारी रहने की सूचना दी है।

अमरीकी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता एरिक पाहोन ने जिनका देश दमिश्क़ की क़ानूनी सरकार की अनुमति के बिना ग़ैर क़ानूनी रूप से सीरिया में उपस्थित है, तुर्की से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र हुर्रियत से बात करते हुए दावा किया कि जब तक सीरिया में हमारा काम ख़त्म नहीं होता, हमारे सैनिक सीरिया से नहीं निकलेंगे। उनका दावा किया कि अमरीका को अब भी सीरिया में बहुत से काम हैं।

अमरीकी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार सीरिया में उनके सैनिकों की उपस्थिति के जारी रहने के बारे में वाशिंग्टन नयी समीक्षाएं करेगा।

सीरिया के मामले में अमरीका के विशेष दूत जेम्ज़ जेफ़री ने भी पिछले सप्ताह कहा था कि वर्ष 2018 की समाप्ति तक सीरिया से सैनिकों को निकालने के लिए हमें कोई जल्दी नहीं है। 

अमरीकी अधिकारियों का यह बयान एेसी स्थिति में है कि दमिश्क़ सरकार ने बारंबार देश में अमरीकी सैनिकों को देश की संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन क़रार देते हुए अमरीकी सैनिकों को अतिग्रहणकारी क़रार दिया है। (AK)