अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी संस्थाएं डकार गईं करोड़ों डाॅलर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68170-अफ़ग़ानिस्तान_में_विदेशी_संस्थाएं_डकार_गईं_करोड़ों_डाॅलर
अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद विदेशी संस्थाएं, महिला सशक्तिकरण के नाम पर दो करोड अस्सी लाख डाॅलर हज़्म कर गईं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १५, २०१८ १३:२९ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी संस्थाएं डकार गईं करोड़ों डाॅलर

अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद विदेशी संस्थाएं, महिला सशक्तिकरण के नाम पर दो करोड अस्सी लाख डाॅलर हज़्म कर गईं।

अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण की समीक्षा करने वाली संस्था के मुख्य निरीक्षक ने बताया है कि इस देश में महिला सक्शतिकरण के नाम पर भेज गए 28 मिलयन अर्थात दो करोड़ अस्सी लाख डाॅलर, अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद विदेशी संस्थाएं डकार गईं।

तसनीम न्यूज़ के अनुसार जाॅन सोपको ने कहा है कि 28 मिलयन की राशि अफ़ग़ानिस्तान में सात हज़ार पांच सौ महिलाओं के लिए विशेष की गई थी ताकि सन 2022 तक उनका सशक्तिकरण कराया जा सके लेकिन इस पैसे को विदेश संस्थाओं के अधिकार खा गए।  उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में महिला सशक्तिकरण पर लाखों डाॅलर ख़र्च करने के बावजूद इस क्षेत्र में कोई प्रगति दिखाई नहीं देती है।

वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से 500 से अधिक परियोजनाएं चलाई जा रही हैं जबकि इस देश में महिलाओं की स्थिति में कोई भी मूलभूत सुधार नहीं हुआ है।

अफ़ग़ानिस्तान के राजनैतिक मामलों के जानकारों का कहना है कि काबुल सरकार की ओर से देश में सक्रिय विदेशी संस्थाओं के हिसाब-किताब की कोई जांच नहीं होती इसलिए यह संस्थाएं लाखों डाॅलर हज़्म कर जाती हैं।  इससे पहले संचार माध्यमों ने बताया था कि एेसी ही संस्थाएं इससे पहले 4 अरब अमरीकी डाॅलर खा चुकी हैं जिन्हें अफ़ग़ानिस्तान में ऊर्जा के क्षेत्र में लगाया जाना था।