तंज़ानिया में नाव दुर्घटनाग्रस्त, 209 लोग हताहत, राष्ट्रीय शोक घोषित
तंज़ानिया की विक्टोरिया झील में नाव डूबने से मरने वालों की संख्या 209 तक जा पहुंची है जबकि एक व्यक्ति को नाव से जीवित निकाल लिया गया।
समाचार एजेंसी “एपी” की रिपोर्ट के अनुसार तंज़ानिया में हुई नाव दुर्घटनाग्रस्त की घटना को दो दिन का समय बीत रहा है और अबतक 209 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि एक व्यक्ति को ज़िंदा बचाया जा सका है। इस बीच बचाब एवं राहतकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त नाव के इंजन के पास से एक इंजिनियर को जीवित निकाला है।
स्थानीय मीडिया का कहना है कि जिस नाव में 10 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी उसमें लगभग 250 लोग सवार थे। जिसके कारण नाव अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रतयक्ष्दर्शियों का कहना है कि नाव में यात्रियों के साथ-साथ बहुत ही अधिक सामान भी लदा हुआ था।
तंज़ानिया के राष्ट्रपति “जॉन मैगोफ़ूली” ने इस दूर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए 4 दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने यह भी एलान किया है कि जितने भी लोग इस नाव हादसे में हताहत हुए हैं उन सबका अंतिम संस्कार तंज़ानिया सरकार की ओर से होगा।
उल्लेखनीय है कि विक्टोरिया झील आयरलैंड के 70 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के पास स्थित है। इस झील का प्रयोग तंज़ानिया के अलावा युगांडा और केन्या भी करते हैं। ज्ञात रहे कि 1966 में विक्टोरिया झील में एक नाव दुर्घटना में 800 से अधिक लोग मारे गए थे और वर्ष 2011 में तंज़ानिया की एक और झील में यात्री नाव डूबने के कारण 200 से ज़्यादा लोग मारे गए थे। (RZ)