मध्यपूर्व में ब्रिटेन के क्रियाकलाप, दाइश के हमलों से अधिक ख़तरनाक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68471-मध्यपूर्व_में_ब्रिटेन_के_क्रियाकलाप_दाइश_के_हमलों_से_अधिक_ख़तरनाक
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के एक वरिष्ठ सलाहकार ने कहा है कि मध्यपूर्व में ब्रिटेन के क्रियाकलाप, दाइश के हमलों से अधिक ख़तरनाक रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१८ १२:२५ Asia/Kolkata
  • मध्यपूर्व में ब्रिटेन के क्रियाकलाप, दाइश के हमलों से अधिक ख़तरनाक

ब्रिटेन की लेबर पार्टी के एक वरिष्ठ सलाहकार ने कहा है कि मध्यपूर्व में ब्रिटेन के क्रियाकलाप, दाइश के हमलों से अधिक ख़तरनाक रहे हैं।

डेली एक्सप्रेस के अनुसार एन्ड्रू मूरे ने कहा है कि मध्यपूर्व में पश्चिम विशेषकर ब्रिटेन का हस्तक्षेप, व्यापक स्तर पर निर्दोषों की हत्या का कारण बना है।  उन्होंने कहा कि पश्चिम ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के नाम पर जो काम शुरू कर रखा है वह इस शताब्दी का सबसे बड़ा पाप है।

लेबर पार्टी के इस सलाहकार के अनुसार पश्चिमी देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष नामक युद्ध को एक देश से दूसरे देश में पहुंचाया जिसके परिणाम स्वरूप लाखों निर्दोष लोग मारे गए।

लेबर पार्टी के सलाहकार एन्ड्रू मूरे के अतिरिक्त एेसे कई लोग हैं जिनका यह मानना है कि पश्चिम, मध्यपूर्व को अपने निजी हितों के लिए बलि चढ़ा रहा है।