अमरीका को अफ़ग़ानिस्तानी संसद की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68472-अमरीका_को_अफ़ग़ानिस्तानी_संसद_की_चेतावनी
अफ़ग़ानिस्तान की संसद ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१८ १२:४९ Asia/Kolkata
  • अमरीका को अफ़ग़ानिस्तानी संसद की चेतावनी

अफ़ग़ानिस्तान की संसद ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।

अफ़ग़ानिस्तान के संसद सभापति ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह इस देश के भीतर आवासीय क्षेत्रों में कार्यवाही बंद करे।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार "फ़ज़ल हादी मुस्लिम यार" ने अफ़ग़ानिस्तान के आवासीय क्षेत्रों में विदेशी सैनिकों की कार्यवाही में आम लोगों के मारे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस प्रकार के हमलों को तत्काल रुकना चाहिए।  उन्होंने कहा कि अमरीकी सैनिकों ने हालिया कुछ महीनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में अपनी पराजय का बदला लेने के लिए आवासीय क्षेत्रों पर हवाई हमले किये हैं।  अफ़ग़ानिस्तान के संसद सभापति ने कहा कि इन हमलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मारे गए।

ज्ञात रहे कि अमरीकी सैनिकों ने हालिया दिनों में नंगरहार, कपीसिया, मैदाने वरदक तथा कई अन्य राज्यों में हमले किये।  तीन दिन पहले ही अमरीकी सैनिकों ने पक्तिया तथा नंगरहार प्रांतों में हमला करके 29 लोगों की हत्या कर दी।  इस हमले में 14 अन्य लोग घायल हुए थे।अफ़ग़ानिस्तान के संसद सभापति की ओर से अमरीका को यह चेतावनी एेसी स्थिति में दी गई है कि जब अफ़ग़ानिस्तान के बहुत से नेताओं, गणमान्य लोगों और कई सांसदों ने काबुल तथा वाशिग्टन के बीच हुए सुरक्षा समझौते को निरस्त करने की मांग की है।  इस समझौते में अमरीका ने वचन दिया है कि वह अफ़ग़ानिस्तान के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी नहीं करेगा।