अमरीका, गन कल्चर ने ली 19 लोगों की जान
Sep २९, २०१८ ०६:५५ Asia/Kolkata
अमरीका के विभिन्न शहरों में फ़ायरिंग की ताज़ा घटनाओं में कम से कम 19 लोग हताहत हो गये।
फ़ायरिंग के आंकड़े जमा करने वाले अमरीकी केन्द्र, गन वाइलेंस आर्काइव के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान देश के विभिन्न शहरों में फ़ायरिंग की 59 घटनाएं हुए जिनमें कम से कम 19 लोग मारे गये और 30 से अधिक घायल हो गये।
गन वाइलेंस आर्काइव के अनुसार फ़्लोरेडा, उत्तरी कैरोलीना और एलीनोवाए में फ़ायरिंग की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गयीं।
ज्ञात रहे कि अमरीका में हर वर्ष हज़ारों लोग फ़ायरिंग की घटना में मारे जाते हैं। यह ऐसी हालत में है कि हथियार रखने पर प्रतिबंध का अब तक कोई क़ानूनी नहीं बनाया जा सका है।
अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प भी हथियारों की लॉबी के सबसे बड़े समर्थक हैं। (AK)
टैग्स