पाकिस्तान ने की अमरीका की आलोचना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68555-पाकिस्तान_ने_की_अमरीका_की_आलोचना
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि इस्लामाबाद, अमरीका की ज़ोर-जबरदस्ती के सामने झुकने वाला नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१८ ११:४४ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने की अमरीका की आलोचना

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि इस्लामाबाद, अमरीका की ज़ोर-जबरदस्ती के सामने झुकने वाला नहीं है।

शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान किसी भी स्थिति में अमरीकी दबाव में नहीं आएगा।  पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने यह बात न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में कही है।  उन्होंने कहा कि अगर अमरीका चाहता है कि क्षेत्र की स्थिति में सुधार आए तो उसे चाहिए कि वह भारत को पाकिस्तान के साथ वार्ता के लिए राज़ी करे।

ज्ञात रहे कि जब से ट्रम्प वाइट हाउस पहुंचे हैं तबसे अमरीका और पाकिस्तान के संबन्ध तनावपूर्ण हो गए हैं।  अमरीकी राष्ट्रपति ने अगस्त 2018 में पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के संदर्भ में अमरीका की नई स्ट्रैटेजि का उल्लेख करते हुए कहा था कि पाकिस्तान, आतंकवादियों का सुरक्षित शरणस्थल है।  ट्रम्प के इस बयान के बाद से अमरीका और पाकिस्तान के संबन्ध तनावपूर्ण हो गए हैं।