अमरीका आतंकवादियों की सहायता बंद करेः तुर्की
Sep २९, २०१८ १२:०९ Asia/Kolkata
तुर्की ने कहा है कि अमरीका को सीरिया में आतंकवादियों का समर्थन बंद कर देना चाहिए।
तुर्की के विदेशमंत्री का कहना है कि अमरीका को सीरिया में आतंकवादियों का समर्थन बंद कर देना चाहिए। मिल्लियत समाचारपत्र की वेब साइट के अनुसार मौलूद चावूश ओग़लू ने अमरीकी समाचारपत्र वाशिग्टन पोस्ट में अपने एक लेख में लिखा है कि अमरीका को सीरिया में आतंकवादियों के लिए हथियार भेजना बंद कर देना चाहिए।
तुर्की के विदेशमंत्री ने इस लेख में लिखा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सीरिया में आतंकवादियों को भेजे जा रहे शस्त्रों को रोककर मध्यपूर्व के बारे में अपनी रणनीति को बदला चाहिए। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इराक़ के कुर्दिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र समलका से 200 ट्रकों पर हथियार सीरिया पहुंचा है।
टैग्स