अमरीका से 38 अरब डाॅलर मिलने का नेतनयाहू ने किया स्वागत
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने अमरीका की ओर से 38 अरब डाॅलर की सैन्य सहायता का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया है।
रशाटूडे के अनुसार नेतनयाहू ने अमरीका से 38 अरब डाॅलर की सैन्य सहायता के कारण अमरीकी सरकार और कांग्रेस का आभार व्यक्त किया है। नेतनयाहू ने कहा कि अमरीका की ओर से इस्राईल का बिना शर्त समर्थन ही वाशिगटन तथा तेलअवीव के संबन्धों की मज़बूती का कारण है।
अमरीका की ओर से इस्राईल को सन 2018 में दी जाने वाली सहायता के अन्तर्गत तेलअवीव को प्रतिवर्ष विदेशी सैनिक सहायता के रूप में तीन अरब तीन सौ मिलयन डाॅलर दिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त उसे मिसाइल कार्यक्रम के लिए 500 मिलयन डाॅलर दिये जाएंगे।
इस्राईल को अमरीका से सैन्य सहायता एेसी स्थिति में मिल रही है कि जब इस्राईल सन 1967 से 2017 तक 42000 फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर चुका है। इसी दौरान हज़ारों फ़िलिस्तीनी, इस्राईल की हिंसक कार्यवाहियों में घायल हुए हैं। पिछले 17 वर्षों के दौरान इस्राईल के हाथों 3000 से अधिक फ़िलिस्तीनी बच्चों की हत्याएं की गई हैं।