पाकिस्तान का दावा, भारत ने कश्मीर में रासायनिक हथियार प्रयोग किए
पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता डाक्टर मुहम्मद फ़ैसल ने कहा है कि भारत, कश्मीर में रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर रहा है जो अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।
साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में भारत ने 18 कश्मीरियों को जान से मार दिया और भारतीय सेना ने बांदीपुरा में रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया।
डाक्टर मुहम्मद फ़ैसल ने कहा कि रासायनिक हथियारों का प्रयोग अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, पाकिस्तान कश्मीरियों पर भारतीय अत्याचारों की निंदा करता है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि भारत नियंत्रित कश्मीरम भारत की ओर से रासायनिक हथियारों के प्रयोग का मामला 2017 में भी सामने आया था।
सितम्बर के आंकड़ों के अनुसार भारतीय सेना ने एक महिला सहित 42 कश्मीरियों की हत्या कर दी जिससे 5 महिलाएं विधवा और 122 बच्चे अनाथ हो गये।
पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत को वार्ता के लिए नहीं मना रहे हैं, भारत की ओर से पहले पत्र आया था किन्तु हम पर शांतिपूर्ण संबंधों का प्रयास कर सकते हैं।
पाकिस्तान में पकड़े गये भारतीय जासूस के बारे में डाक्टर मुहम्मद फ़ैसल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण यादव मामले की सुनवाई 18 फ़रवरी को होगी जिसके लिए पाकिस्तान की तैयारी पूरी है और हम अपना मुक़द्दमा लड़ेंगे। (AK)