अमेरिका आग से खेलना बंद करेः रूस
अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए जा रहे साइबर हमलों के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मास्को ने वॉशिंग्टन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका आग से खेलना बंद करे।
रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंग्टन ने मास्को पर आरोप लगाए हैं कि, रूस अमेरिका पर साइबर हमले कर रहा है। रूस ने कहा है कि अमेरिका इस तरह के आरोप लगाकर ख़तरनाक रास्ते पर चल रहा है, जो दोनों देशों के संबंधों में और अधिक तनाव उत्पन्न कर रहा है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के उप विदेश मंत्री का कहना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए आरोपों से केवल दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, केनेडा और नीदरलैंड ने रूस पर जो साइबर हमलों का आरोप लगाया है उसकी समीक्षा करें।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका सहित 4 अन्य देशों ने पिछले दिनों रूस पर साइबर हमलों के आरोप लगाए थे और कहा था कि रूस ने ग्लोबल स्पोर्टस और अंतर्राष्ट्रीय कैमिकल वॉच डॉग सहित विभिन्न ठिकानों पर साइबर हमले किए हैं। ज्ञात रहे कि रूस ने अमेरिका सहित इन सभी देशों के आरोपों को ख़ारिज कर दिया है। (RZ)