फ्रांस में भीषण बाढ़, 13 लोगों की मौत
फ्रांस में शताब्दी की सबसे भीषण बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के इतिहास में इस शताब्दी की सबसे भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लापता हैं जिन्हें तलाश किया जा रहा है। बाढ़ से कई इमारतें पूरी तरह तबाह हो गई हैं और मूलभूत ढांचे को भी काफ़ी क्षति पहुंची है।
फ्रांस के राष्ट्रीय आपदा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक़ 7 महीनों में बरसने वाली वर्षा का अचानक एक रात में बरसना, कारण बना है कि पूरा फ्रांस बाढ़ के ख़तरे से ग्रस्त हो गया है। बाढ़ के कारण सबसे अधिक प्रभावित टरेबस और एग्ज़िट- फ्रांस क्षेत्र हुआ है, जहां कई निचले इलाक़ों में बाढ़ का पानी घुसने से कई इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इन क्षेत्रों में पेड़ और खंभे ज़मीन से उखड़ गए, सड़कें और पुल पानी में बह गए।
उल्लेखनीय है कि बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में हेलीकॉप्टरों की सहायता से चलाए गए बचाव अभियान के दौरान हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। (RZ)