इस्राईल के समर्थन में अमरीका का नया क़दम
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69155-इस्राईल_के_समर्थन_में_अमरीका_का_नया_क़दम
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने ज़ायोनी शासन के समर्थन में अपने ताज़ा क़दम के अंतर्गत फ़िलिस्तीन में अपने राजनयिक प्रतिनिधि कार्यालय को अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में स्थित अपने दूतावास को सौंप दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०१८ ०८:४० Asia/Kolkata
  • इस्राईल के समर्थन में अमरीका का नया क़दम

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने ज़ायोनी शासन के समर्थन में अपने ताज़ा क़दम के अंतर्गत फ़िलिस्तीन में अपने राजनयिक प्रतिनिधि कार्यालय को अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में स्थित अपने दूतावास को सौंप दिया है।

एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में स्थित फ़िलिस्तीन संबंधित उसके कूटनैतिक कार्यालय को अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस में स्थित अमरीकी दूतावास से जोड़ा जा रहा है। अमरीका का यह क़दम संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों के विपरीत और पूर्वी बैतुल मुक़द्दस व पश्चिमी तट पर फ़िलिस्तीनियों के स्वामित्व को नकारने के अर्थ में है।

 

पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में अमरीकी कोन्सलेट और कूटनैतिक कार्यालय बरसों से फ़िलिस्तीन में उसका दूतावास समझा जाता था और उक्त कार्यालय वाॅशिंग्टन के सीधे समन्वय से फ़िलिस्तीनियों से संबंधित मामले देखा करता था। अमरीका ने 14 मई 2018 को अपना दूतावास तेल अवीव से अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित कर दिया था। (HN)