अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य कार्यवाही की रणनीति विफल रहीः नाटो
नाटो और अमरीका के कमांडरों ने यह बात स्वीकार की है कि अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य कार्यवाही की रणनीति विफल रही है।
स्काॅट मिलर ने एनबीसी को दिये अपने साक्षात्कार में कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य कार्यवाही की रणनीति पूरी तरह से विफल रही है। अमरीकी कमांडर का कहना था कि सैन्य कार्यवाही के माध्यम से अफ़ग़ान युद्ध का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब कूटनीति के माध्यम से अफ़ग़ानिस्तान संकट का समाधान किया जाए। अमरीकी कमांडर ने यह भी कहा कि तालेबान भी युद्ध करके कभी विजयी नहीं हो सकते।
वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवाद से मुक़ाबले के बहाने बीस हज़ार अमरीकी सैनिक तथा सोलह हज़ार नाटो के सैनिक उपस्थित हैं। अफ़ग़ानिस्तान के बहुत से लोगों का यह कहना है कि आतंकवाद से मुक़ाबले की आड़ में उनके देश में सन 2001 से उनके देश में हज़ारों विदेशी सैनिकों की मौजूदगी केवल रक्तपात और विनाश का कारण बनी है।