अमरीकी प्रतिबंध शत्रुतापूर्ण हैंः उत्तरी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69526-अमरीकी_प्रतिबंध_शत्रुतापूर्ण_हैंः_उत्तरी_कोरिया
उत्तरी कोरिया के नेता ने अपने देश के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों को शत्रुतापूर्ण बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१८ १२:३८ Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंध शत्रुतापूर्ण हैंः उत्तरी कोरिया

उत्तरी कोरिया के नेता ने अपने देश के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों को शत्रुतापूर्ण बताया है।

किम जूंगऊन ने बुधवार को कहा कि कुछ लोग यह चाहते हैं कि प्रतिबंधों के माध्यम से अमरीका ने उत्तरी कोरिया की जनता के जीवन को दुखदाई बना दिया है।  उन्होंने अमरीकी प्रतिबंधों को शत्रुतापूर्ण बताते हुए कहा कि प्रतिबंध लगाने वाले चाहते हैं कि उत्तरी कोरिया के विकास और उसकी प्रगति को रोका जाए।

उत्तरी कोरिया के नेता ने कहा कि देश के विरुद्ध शत्रुओं के प्रयास विफल रहेंगे।  उन्होंने कहा कि हमारा देश पहले से अधिक तेज़ गति से प्रगति करेगा।  इससे पहले भी उत्तरी कोरिया ने एलान किया था कि अमरीका, कोरिया प्रायःद्वीप के परमाणु निशस्त्रीकरण में सच्चा नहीं है।