सीरिया में तनाव का मुख्य ज़िम्मेदार अमरीका हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69541-सीरिया_में_तनाव_का_मुख्य_ज़िम्मेदार_अमरीका_हैः_रूस
रूसी रक्षामंत्रालय ने कहा है कि सीरिया में तनाव और संकट का मुख्य ज़िम्मेदार अमरीका है और आतंकवादी गुट दाइश अमरीका के समर्थन से अपनी आतंकवादी कार्यवाहियां जारी रखे हुए है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१८ १८:३४ Asia/Kolkata
  • सीरिया में तनाव का मुख्य ज़िम्मेदार अमरीका हैः रूस

रूसी रक्षामंत्रालय ने कहा है कि सीरिया में तनाव और संकट का मुख्य ज़िम्मेदार अमरीका है और आतंकवादी गुट दाइश अमरीका के समर्थन से अपनी आतंकवादी कार्यवाहियां जारी रखे हुए है।

रशा टूडे ने रिपोर्ट दी है कि रूसी रक्षामंत्रालय ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि आतंकवादियों की आतंकवादी कार्यवाहियां, सीरिया में फ़ुरात नदी के पूर्वी क्षेत्रों में जारी हैं जो अमरीकी सेना के नियंत्रण हैं। 

रूसी रक्षामंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सीरिया में अमरीका के नियंत्रण वाले क्षेत्र,आतंकवादी कार्यवाहियों के कारण तेज़ी के साथ संकटमयी हो रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि अमरीका के नियंत्रण वाले क्षेत्र विशेषकर रक़्क़ा में स्थिति तेज़ी के साथ ख़राब हो रही है।

रूसी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशन्कोव ने भी कहा कि दाइश, अमरीका की सहायता से अपनी आतंकवादी कार्यवाही जारी रखे हुए है। (AK)