मोंगादिशु की आतंकी घटना निंदनीयः गुटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69796-मोंगादिशु_की_आतंकी_घटना_निंदनीयः_गुटेरस
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सोमालिया के आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०१८ १३:२० Asia/Kolkata
  • मोंगादिशु की आतंकी घटना निंदनीयः गुटेरस

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सोमालिया के आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

एंटोनियो गुटेरस ने शुक्रवार को सोमालिया की राजधानी मोंगादेशू में हुई आतंकवादी घटना की निंदा की हैं जिसमें कम से कम 39 लोग मारे गए।  इस आतंकी घटना में 40 लोग घायल हो गए।  राष्ट्रसंघ के महासचिव ने आशा व्यक्त की है कि सोमालिया में शांति स्थापित हो।  उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ सोमालिया में शांति की स्थापना के लिए इस देश की सरकार और जनता के साथ सहयोग के लिए तैयार है।

सोमालिया की राजधानी मोंगादिशु में शुक्रवार की रात एक होटल के बाहर होने वाले चार धमाकों में कम से कम 40 लोग मारे गए।  इस हमले की ज़िम्मेदारी आतंकवादी गुट अश्शबाद ने स्वीकार की है।

ज्ञात रहे कि सोमालिया सन 1991 से गृहयुद्ध में घिरा हुआ है जहां पर समय-समय पर अलक़ाएदा से संबन्धित आतंकवादी गुट अश्शबाब की ओर से हमले किये जाते रहे हैं।