खाशुक़जी की हत्या की जांच गंभीरता से होः कनाडा
कनाडा की ओर से एलान किया गया है कि सऊदी पत्रकार जमाल खाशुक़जी की हत्या की जांच बहुत ही गंभीरता से की जानी चाहिए।
कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा है कि ओटावा, सऊदी अरब के आलोचक पत्रकार खाशुक़जी की हत्या के रहस्य को सुलझाने के प्रति बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस केस की जांच पूरी गंभीरता और ईमानदारी से की जाए।
जस्टिन ट्रूडो ने खाशुक़जी की हत्या से संबन्धित आडियो के तुर्की के कनाडा पहुंचने की सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि हम इस मामले की जांच के प्रति बहुत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा, खाशुक़जी की हत्या की जांच की रिपोर्ट के बाद यह निर्णय करेगा अपने घटकों के साथ वह सऊदी अरब के साथ कैसा रवैया रखना चाहता है।
इस बीच फ्रांस के विदेशमंत्री ने कहा है कि उनको इस बारे में कुछ पता नहीं है कि तुर्की ने खाशुक़जी की हत्या से संबन्धित कोई आडियो फ्रांस को दिया है। ज्ञात रहे कि तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने शनिवार को एला किया था कि फ़्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन को खाशुक़जी की हत्या से संबन्धित आडियो भेजी जा चुकी है। जर्मनी ने भी इस फाइल के मिलने की पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी शासन की नीतियों के प्रमुख आलोचक जमाल खाशुक़जी की निर्मम हत्या ने जहां विश्व समुदाय की भावनाओं को आहत किया है वहीं पर बड़ी शक्तियों की ओर से सऊदी अरब के विरुद्ध तब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है।