ईंधन के मूल्य नहीं घटाए जाएंगेः मैक्रां
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईंधन पर लगे कर को हटाया नहीं जाएगा।
एमानोएल मैक्रां ने मंगलवार को कहा है कि विरोध प्रदर्शनों के बावजूद ईंधन पर लगे टेक्स को हटाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ईंधन के मूल्यों में बढ़ोत्तरी के विरुद्ध हुए प्रदर्शनों को मैंने देखा और सुना है किंतु ईंधन पर लगाए गए टेक्स को हटाया नहीं जाएगा।
फ़्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझको प्रदर्शनकारियों और उपद्रवियों के बीच अंतर का पता है और मैं उनके बारे में बिल्कुल भी नर्म रवैया नहीं अपनाऊंगा जो अशांति के इच्छुक हैं।
उल्लेखनीय है कि फ़्रांस में ईंधन की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किये गए थे।प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई थी जिसमे दो लोग मारे गए थे। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति मैक्रां और पुलिस प्रमुख दोनों के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी क्रय शक्ति में भारी कमी आई है और इसके लिए मैक्रां ही ज़िम्मेदार हैं।