फ़्रांस ने लिया वापस ईंधन पर टैक्स बढ़ाने का फैसला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70471-फ़्रांस_ने_लिया_वापस_ईंधन_पर_टैक्स_बढ़ाने_का_फैसला
फ़्रांस की सरकार ने ईंधन पर टैक्स के अपने फैसले को वापस लेने की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१८ १५:१२ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस ने लिया वापस ईंधन पर टैक्स बढ़ाने का फैसला

फ़्रांस की सरकार ने ईंधन पर टैक्स के अपने फैसले को वापस लेने की घोषणा की है।

फ़्रांस में हालिया अशांति और हिंसक घटनाओं के बाद इस देश की संसद ने ईंधन के मूल्यों में वृद्धि के अपने फैसले को वापस ले लिया है।

फ़्रांस के बीएफएमटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ईंधन के मूल्यों में वृद्धि को  2019 के बजट से अलग कर दिया गया है।  कहा जा रहा है कि फ्रांस की सरकार वार्षिक बजट की समीक्षा के समय ईंधन में वृद्धि के विषय को पेश करके उसमें वृद्धि कर सकती है।  इसी बीच फ़्रांस के संसद सभापति ने चेतावनी दी है कि सरकार को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए देश में फिर हिंसक प्रदर्शन किये जाएं।

ज्ञात रहे कि ईंधन के मूल्यों में वृद्धि के कारण फ़्रांस में हालिया दिनों में विरोध प्रदर्शनों  केे दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़पें हुई हैं।  इनमें 110 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जबकि इस मामले में 260 से अधिक लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं।

कुछ जानकारों का कहना है कि पेरिस में हालिया हिंसक प्रदर्शनों के पीछे फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां का वह वादा है जो उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किया था।  मैक्रां ने जनता से वाद किया था कि वे देश के आर्थिक वृद्धि लाएंगे और युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा किये जाएंगे।  हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने एेसा कुछ नहीं किया।  अब जब सरकार की ओर से ईंधन के मूल्यों में वृद्धि की घोषणा की गई तो इसने जले पर तेल का काम किया।