फ़्रांस ने की ग़ज़्ज़ा परिवेष्टन समाप्त करने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70573-फ़्रांस_ने_की_ग़ज़्ज़ा_परिवेष्टन_समाप्त_करने_की_मांग
फ़्रांस के प्रधानमंत्री ने ग़ज़्ज़ा के परिवेष्ट को तत्कालीन समाप्त करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१८ ०४:४३ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस ने की ग़ज़्ज़ा परिवेष्टन समाप्त करने की मांग

फ़्रांस के प्रधानमंत्री ने ग़ज़्ज़ा के परिवेष्ट को तत्कालीन समाप्त करने की मांग की है।

एडवर्ड फ़िलिप ने पेरिस में फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार के प्रधानमंत्री के साथ भेंट में कहा कि ग़ज़्ज़ा के परिवेष्ट की समाप्ति के बिना इस क्षेत्र में शांति स्थापित होना संभव नहीं है।  उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन को ग़ज़्ज़ा परिवेष्टन तत्काल समाप्त करना चाहिए।

फ़्रांसीसी प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार ज़ायोनियों द्वारा अवैध कालोनी निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवैध निर्माण के कारण यहां की स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो गई है।  ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन ने सन 2006 से ग़ज़्ज़ा की पट्टी का परिवेष्टन कर रखा है जिसके कारण  वहां रहने वाले फ़िलिस्तीनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो चुके हैं।  इस्राईली परिवेष्टन के कारण बहुत बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनी दवाएं न मिलने के कारण काल के गाल में समा चुके हैं।