फ़्रांसः क्रिसमस बाज़ार में फ़ायरिंग 3 की मौत 12 घायल
फ़्रांस के शहर स्ट्रेसबर्ग में एक क्रिसमस बाज़ार में फ़ायरिंग हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा 12 लोग घायल हो गए।
फ़्रांसीसी विदेश मंत्री क्रिस्टोफ़र कास्टीनर के अनसार पुलिस इस हमलावर के बारे में जानती है और उसे तलाश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमलावर दो बार हमारी पुलिस के साथ मुठभेड़ कर चुका है।
जिस जगह हमला हुआ है वह क्रिसमस बाज़ार शहर के एक केन्द्रीय चौक के क़रीब है। फ़्रांस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि घायलों में से छह की हालत नाज़ुक है। फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने तीन लोसे छह की हालत नाज़ुक है। चौक के क़रीब है। फ़्रंकिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमलावर दो बार गों के मारे जाने की पुष्टि की है और बताया है कि सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है और 350 सुरक्षाकर्मी हमलावर को ढूंढ रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्रिसमस बाज़ारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय हमलावर स्ट्रसबर्ग में ही पैदा हुआ औ सुरक्षा बल उसे पहले से ही संभावित चरमपंथी हमलावर के रूप में देख रहे हैं।
पुलिस ने मंगलवार को एक संभावित बैंक डकैती के संबंध में उसके घर की तलाशी ली तो पुलिस को वहां से हैंड ग्रेनेड मिले।
जहां हमला हुआ वह जगह यूरोपीय संसद की इमारत के क़रीब है।