ट्यूनीशिया में एक पत्रकार के आत्मदाह के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71126-ट्यूनीशिया_में_एक_पत्रकार_के_आत्मदाह_के_बाद_व्यापक_विरोध_प्रदर्शन
ट्यूनीशिया में एक पत्रकार के आत्मदाह करने के बाद विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २६, २०१८ १९:२५ Asia/Kolkata
  • ट्यूनीशिया में एक पत्रकार के आत्मदाह के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन

ट्यूनीशिया में एक पत्रकार के आत्मदाह करने के बाद विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं।

अल-मयादीन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार को भी ट्यूनीशिया के विभिन्न शहरों में महंगाई और आर्थिक मंदी के ख़िलाफ़ विशाल प्रदर्शन हुए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और सड़कों पर टायह जलाकर रास्तों को बंद कर दिया।

ट्यूनीशियाई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और रबर की गोलियां फ़ायर कीं।

हाल ही में अल-क़सीरीन शहर में एक युवा पत्रकार अब्दुर्रज़्ज़ाक़ ज़रक़ी ने आत्मदाह कर लिया था।

ट्यूनीशिया में पत्रकारों के राष्ट्रीय संघ ने एक बयान जारी करके सरकार को ज़रक़ी के आत्मदाह के लिए ज़िम्मेदार क़रार दिया है। msm