अमरीका, 3 अन्य लोग गनकल्चर की भेंट चढ़े
अमरीका के लॉस एंजेल्स में बॉलिंग गेम्स हाऊस के अंदर फ़ायरिंग से 3 लोग हताहत और 4 घायल हो गये।
समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार लॉस एंजेल्स के शहर टोरन्स में स्थित गैबल हाऊस बॉलिंग गेम ज़ोन में अंधाधुंध फ़ायरिंग की गयी। टोरन्स पुलिस के सारजेन्ट रोनल्ड हैरिस ने पुष्टि की है कि गेम ज़ोन के भीतर फ़ायरिंग की घटना हुआ और पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया।
उन्होंने बताया कि मृतकों और घायल होने वालों में पुरुष हैं जबकि तीन लोग घटनास्थल पर ही मारे गये।
सारजेन्ट रोनल्ड हैरिस ने बताया कि आरंभिक रूप से दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दा लॉस एंजेल्स टाम्स को बताया कि फ़ायरिंग की घटना से पहले गेम ज़ोन के भीतर झगड़ा हुआ था।
अमरीका के हेल्ट अथार्टी के अनुसार अमरीका में 2017 के बीच फ़ायर आर्म्ज़ के परिणाम में 40 हज़ार लोग मारे जा चुके हैं।
ज्ञात रहे कि 26 नवम्बर 2018 को अमरीकी राज्य अलबामा के माल में ब्लैक फ़्राइडे की शापिंग के दौरान होने वाली फ़ायरिंग के परिणाम में 2 लोग घायल हो गये थे जबकि पुलिस की फ़ायरिंग में हमलावर मारा गया था।
6 नवम्बर को ही टेक्सास के एक चर्च में फ़ायरिंग से 26 लोग हताहत और कई अन्य घायल हो गये थे। (AK)