फ़्रांस इमारत में धमाका, 2 दमकलकर्मियों सहित 4 लोगों की मौत
फ़्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य क्षेत्र में एक इमारत में गैस रिसने की वजह से हुए ज़ोरदार धमाके के बाद आग भड़क उठी जिस पर नियंत्रण पाने के प्रयास के दौरान 2 दमकलकर्मी अपनी जान से हाथ धो बैठे और 47 लोग घायल हो गये।
इस घटना कुल 4 लोगों की मौत हुयी। मरने वालों में स्पेन की एक महिला भी है जो अपने शौहर के साथ पेरिस छुट्टी बिताने गयी हुयी थी।
फ़्रांस के गृहमंत्री क्रिस्टोफ़र केस्टीनर ने पत्रकारों को हालात से अवगत करते हुए कहा कि इमारत में धमाके के बाद लगने वाली आग को बुझाने और प्रभावितों तथा रहने वालों को वहां से निकालने के लिए लगभग 200 दमकलकर्मी व्यस्त थे।
उनका कहना था कि यह घटना उस समय घटी जब नागरिक गली में मौजूद थे और दमकलकर्मी अंदर चले गये थे। इमारत में आग लगते ही पुलिस की बड़ी संख्या वहां पहुंची और क्षेत्र को आवाजाही के लिए बंद कर दिया और घरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो हेलीकाप्टरों की मदद भी प्राप्त की गयी।
पेरिस के प्रासीक्यूटर का कहना था कि दो दमकलकर्मी दम तोड़ गये और धमाके से कम से कम 47 लोग घायल हो चुके हैं जिनमें दस की हालत चिंताजनक है।
ज्ञात रहे कि फ़्रांस में सरकार विरोधी यलोवेस्ट आंदोलन के प्रदर्शन भी यथावत जारी हैं और एेसे में मध्य पेरिस में स्थित इमारत में धमाका हुआ जिसमें घर, बेकरी और एक रेस्टारेंट भी था।
दमकल दल के कमान्डर एरिक म्यूलिन का कहना था कि धमाके की आवाज़ काफ़ी दूर तक सुनी गयी। उनका कहना था कि दमकलकर्मी गैस लीक होने की शिकायत पर अलर्ट थे इसी दौरान धमाका भी हो गया। (ak)